राजस्थान में योग्य उम्मीदवारों की कमी
राजस्थान लोक सेवा आयोग की सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा-2024 के विज्ञान विषय से जुड़ी बड़ी और हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है. विज्ञान विषय में कुल 350 पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी, लेकिन पात्रता जांच के बाद केवल 296 अभ्यर्थियों को ही योग्य माना गया है, जबकि इस विषय के लिए 1 लाख 68 हजार 206 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. इससे साफ है कि बड़ी संख्या में अभ्यर्थी न्यूनतम योग्यता तक भी नहीं पहुंच पाए.
इस भर्ती में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि एसटी सामान्य, महिला और विधवा श्रेणी से एक भी अभ्यर्थी चयनित नहीं हुआ.

No comments