मौसम ने फिर ली करवट, विभाग ने कर दी अगले 2 सप्ताह के लिए बड़ी भविष्यवाणी
मौसम इन दिनों साफ तौर पर बदलाव के दौर से गुजर रहा है। पिछले दो दिनों से अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री बना हुआ है। यह स्थिति संकेत दे रही है कि सर्दी धीरे-धीरे विदा हो रही है और मौसम संक्रमण काल में प्रवेश कर चुका है। हालांकि अभी फाल्गुनी बयार पूरी तरह सक्रिय नहीं हुई है, लेकिन उसकी आहट महसूस होने लगी है।
सुबह और रात के समय हल्की ठंडक बनी हुई है, जबकि दिन में धूप तेज होने लगी है। इन दिनों पेड़ों से पत्ते झडऩा भी नजर आ रहा है। इन दिनों की स्थिति पतझड़ का अंतिम चरण है। यह बदलाव न केवल दिख रहा है, बल्कि मौसम की अनुभूति में भी महसूस हो रहा है।

No comments