एक दिन रहेगा पूर्ण शटडाउन, पूरे दिन बंद रहेगा रेलवे स्टेशन
रेल नेटवर्क के विस्तार की दिशा में उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन एक और महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रहा है। आने वाले दिनों में स्टेशन के ट्रैक नंबर 9 और 10 को उमरड़ा साइड से जोड़ा जाएगा। इस कार्य के पूर्ण होते ही स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव और आवागमन में उल्लेखनीय सुविधा मिलेगी। रेलवे की ओर से इसका काम अंतिम चरण में तेजी से किया जा रहा है। इसी माह 15 से 20 फरवरी के बीच ब्लॉक लिया जा सकता है। सिटी रेलवे स्टेशन पर वर्तमान में 5 प्लेटफॉर्म और 11 ट्रैक हैं, जिनमें से दो ट्रैक पिटलाइन के रूप में उपयोग में हैं, एक अधूरा है।

No comments