वृंदावन बालिका संरक्षण गृह से पांच लड़कियां हुईं फरार
वृंदावन में राजकीय बालिका संरक्षण गृह में रह रही 14 से 17 वर्ष उम्र की पांच लड़कियां सोमवार रात अचानक भाग गईं। लड़कियों के गायब होने से संरक्षण गृह अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन में कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लड़कियों की तलाश शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि दो लड़कियां अपने घर पहुंच गई है। जबकि तीन लड़कियों के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है।

No comments