Breaking News

ट्रक चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा


सूरतगढ़ सदर थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व सड़क हादसे में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत होने के मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। 
पुलिस के अनुसार, सिधुवाला निवासी दिनेश कुमार नायक ने रिपोर्ट में बताया कि वह सूरतगढ़ से अपने गांव लौट रहा था। उससे कुछ दूरी आगे उसके पिता आदराम और भाई रामकुमार मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान सूरतगढ़ की ओर से आ रहा ट्रक तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए आया और उनके साथ-साथ एक अन्य मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। 

No comments