Breaking News

जीप की टक्कर से युवक कोमा में


श्रीविजयनगर थाना क्षेत्र में पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल होकर कोमा में चला गया। घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका उपचार जारी है।
पुलिस के अनुसार, 20 एसएडी बी निवासी सुरेन्द्र सिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके भाई का पुत्र अभिमन्यु पुत्र रघुवीर सिंह 25 जनवरी को शाम को मोटरसाइकिल से 13 जीबी से कल्याणकोट की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक पिकअप गाड़ी ने ट्रैक्टर को ओवरटेक करते हुए अभिमन्यु की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अभिमन्यु के सिर में गंभीर चोट आई और वह कोमा में चला गया।

No comments