Breaking News

सीटू कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय पर किया प्रदर्शन


श्रीगंगानगर में भारतीय ट्रेड यूनियन केन्द्र सीटू कार्यकर्ताओं ने जिले के लालगढ़ जाटान पुलिस थाना कर्मियों द्वारा दो युवकों पर पुलिसकर्मियों द्वारा की गई मारपीट की घटना के विरोध में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सीटू पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर इस मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। 
इस मौके पर बड़ी संख्या में सीटू कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुलिस अधीक्षक से इस मामले की जांच कर आरोपी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग की है।

No comments