Breaking News

विभाग वायदे के अनुसार किसानों को उपलब्ध नहीं करवा पा रहा 1500 क्यूसेक पानी



पंजाब में फिरोजपुर फीडर के पुनर्निर्माण के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था के तहत हुसैनीवाला हैड से छोड़े गए पानी की मंगलवार सुबह आरडी 45 पर 1045 क्यूसेक  की आवक हो रही थी। हालांकि यहां के जल संसाधन विभाग ने किसानों को आरडी 45 पर हर हाल में 1500 क्यूसेक पानी उपलब्ध करवाने का वायदा किया था।
किसानों का कहना है कि जल संसाधन विभाग अपने वायदे पर खरा नहीं उतरा है, उन्हें वायदे के अनुसार एक भी दिन 1500 क्यूसेक पानी नहीं मिल पाया है, इससे किसनों को नुकसान हो रहा है। हालात ये हैं कि अब गंगनहर की 11 वितरिकाओं पर डबल-डबल बारी खाली जा रही है। 

No comments