Breaking News

बाबा रामदेव मंदिर में कल भरेगा माघ शुदी दसमी का मेेला


श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर सूरतगढ़ मार्ग स्थित प्राचीन बाबा रामदेव मंदिर में माघ शुदी दसमी का मेला बुधवार को भरेगा। सुबह 5 बजे लोक देवता बाबा रामदेव की आरती के साथ मेला शुरू होगा। 
आज सुबह 7 बजे मंदिर के पुजारी ललित जोशी द्वारा माघ शुदी नवमी की आरती एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। 
कल दवमी पर लगने वालेे मेले को लेकर मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मंदिर के बाहर सड़क किनारे दुकानें और प्रसाद वितरित करने वाली स्टालें लगाने की तैयारियां जारी है।

No comments