सेवानिवृत्त रोडवेजकर्मियों ने लगाया धरना, ज्ञापन सौंपा
श्रीगंगानगर में आरएसआरटीसी रिटायर्ड एम्पलाइज एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं एवं मांगों का समाधान नहीं होने के विरोध में सूरतगढ़ मार्ग स्थित राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम मुख्य प्रबंधक कार्यालय के समक्ष धरना लगाया गया। इस दौरान यूनियन अध्यक्ष अमरजीत सिंह, सचिव रामलाल बतरा व कार्यकारी अध्यक्ष इकबाल सिंह ने मुख्य प्रबंधक को पांच सूत्री मांगपत्र सौंपकर उक्त मांगों का शीघ्र समाधान करने का आग्रह किया।
No comments