सरकारी बैंक कर्मी हड़ताल पर रहे
श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर सरकारी बैंकों के अधिकारी-कर्मचारी मंगलवार को 5 डे वर्क वीक लागू करने की मांग को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर देशव्यापी हड़ताल में शामिल रहे। बैंक ऑफ इंडिया, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक और इंडियन बैंक में बैंककर्मी आज हड़ताल में शामिल हैं। बैंककर्मी प्रत्येक शनिवार की छुट्टी के बदले रोजाना 40 मिनट अतिरिक्त काम करने को तैयार हैं। वे दो साल पुराने समझौते को लागू करने और कर्मचारियों की कार्य परिस्थितियों में सुधार की मांग को लेकर आज बैंककर्मी हड़ताल में शामिल रहे। इसका प्रभाव बैंक ग्राहकों और बैंकिंग सेवाओं पर पड़ा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 5 डे वर्क वीक लागू करने की मांग को लेकर आज हड़ताल का आह्वान किया गया है।
No comments