Breaking News

एम्बूलेंस की आड़ में पोस्त तस्करी, तीन गिरफ्तार


हनुमानगढ़ में एम्बुलेंस से मादक पदार्थों की तस्करी करने का मामला सामने आया है। जंक्शन पुलिस ने एम्बूलेंस से 20 किलो 800 ग्राम पोस्त बरामद करके 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सतीपुरा इलाके में नाकाबंदी कर टाउन की ओर से आ रही एम्बुलेंस को रूकवाया।  इसमें 20 किलो पोस्त बरामद हुआ। तलाशी के दौरान एम्बुलेंस के ड्राइवर सीट पर ड्राइवर के साथ एक युवक बैठा मिला. पीछे स्ट्रेचर पर एक अन्य युवक लेटा हुआ था. स्ट्रेचर के पास एक कट्टा रखा हुआ था. पुलिस को संदेह होने पर जब कट्टे की जांच की गई, तो उसमें से 20 किलो 800 ग्राम पोस्त बरामद हुआ। शुरुआती पूछताछ में तीनों युवक मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े पाए गए।

No comments