Breaking News

चांदी ने 3.65 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंचकर नया रिकार्ड बनाया


कीमतों में आए भारी उछाल के बीच एक बार फिर से चांदी की चर्चा  तेज हो गई है। मंगलवार सुबह से चांदी ने एमसीएक्स पर अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आज दोपहर 12 बजे चांदी ने  3,65,000 रुपए प्रति किलो पर  पहुंचकर एक नया रिकार्ड बना लिया है। सोमवार को चांदी का भाव 3.55 लाख से  3.65 लाख प्रति किलो के बीच रहा था।  
चांदी व्यवसायियों का कहना है कि  अगर ज्वैलरी की बात करें तो रेट बढऩे से इसकी खरीदारी भी आधी रह गईं है। जिस ग्राहक को बहुत ज्यादा जरूरत है, वही खरीदारी कर रहे हैं अन्यथा लोग भाव स्थिर होने के इंतजार में हैं। 

No comments