खुला बंदी शिविर से हत्या के जुर्म में सजायाफ्ता बंदी फरार
हनुमानगढ़ के टिब्बी थाना क्षेत्र स्थित खुला बंदी शिविर, गायत्री गौशाला समिति टिब्बी में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा एक बंदी फरार हो गया। पुलिस ने सुरक्षा प्रहरी की रिपोर्ट बंदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, प्रहरी सुनीता वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 31 वर्षीय मणाराम उर्फ मणिया पुत्र कालाराम , गमेती भील, निवासी खारा वाटेरा, थाना रोहिडा, जिला सिरोही, खुला बंदी शिविर गायत्री गौशाला समिति, टिब्बी में सजा भुगत रहा था। मणाराम को सत्र प्रकरण संख्या 55/2020 में धारा 302 आईपीसी के तहत आजीवन कारावास एवं जुर्माने की सजा हुई थी।

No comments