Breaking News

आर्टिफिशियल ज्वैलरी पर भी चढ़ा महंगाई का रंग


सोना-चांदी के बाद अब आर्टिफिशियल ज्वैलरी भी महंगाई की चपेट में आ गई है। कॉपर समेत अन्य धातुओं के रेट लगातार बढऩे से आर्टिफिशियल ज्वैलरी के दामों में तेजी आई है। हालात यह हो गए हैं कि जो ज्वैलरी आम लोगों के लिए सस्ता और बेहतर विकल्प मानी जाती थी, वही अब जेब पर भारी पडऩे लगी है।
श्रीगंगानगर में सनराइज क्रिएशन के कमल-लता जिंदल  ने बताया की आर्टिफिशियल ज्वैलरी पर रोडियम पॉलिश की जाती है, जिसमें कुछ मात्रा में सोने का उपयोग होता है। सोने के भाव बढऩे से यह पॉलिश भी महंगी हो गई है। वहीं इन गहनों के निर्माण में बड़ी मात्रा में कॉपर का इस्तेमाल होता है, जिसके भाव पिछले दो महीनों में डेढ़ गुणा तक बढ़ चुके हैं। 

No comments