Breaking News

शराब ठेकेदार को जेल से कॉल कर फिरौती की धमकी


हनुमानगढ़ के टिब्बी थाना क्षेत्र में शराब व्यवसाय से जुड़े एक व्यक्ति को जेल से कॉल कर फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, वार्ड नंबर 18 सालीवाला निवासी सोहनलाल पुत्र जयमलराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेरे नाम से आबकारी विभाग द्वारा गांव सालीवाला व खाराखेड़ा में शराब ठेके आवंटित है। 25 जनवरी की रात करीब 9:5 बजे मेरे मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को हनुमानगढ़ जेल से बोलना बताया और शराब के कारोबार से होने वाले मुनाफे का 20 प्रतिशत देने की मांग की।

No comments