स्कूल से लौट रहे छात्रों पर हमला, 15 वर्षीय छात्र गंभीर घायल
श्रीगंगानगर के जवाहरनगर थाना क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रहे छात्रों पर रास्ता रोककर हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में 15 वर्षीय छात्र अवी आहूजा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे राजकीय चिकित्सालय श्रीगंगानगर में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, जवाहरनगर निवासी अवी आहूजा ने पर्चा बयान में बताया कि 24 जनवरी की सुबह वह अपने दोस्तों के साथ कार से स्कूल जा रहा था। इसी दौरान कार चालक शोर्य अरोड़ा द्वारा उसकी कार को आगे से रोककर गाली-गलौच व धमकी दी गई।

No comments