Breaking News

ध्वजयात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, जगह-जगह स्वागत


श्रीगंगानगर में पुरानी आबादी रामनगर के उदाराम चौक के नजदीक स्थित सिद्धपीठ श्री झांकी वाले बालाजी मंदिर का पांच दिवसीय वार्षिक महोत्सव एवं अखण्ड रामनाम जाप मंगलवार से प्रारंभ हुआ।  इससे पूर्व आज सुबह सवा नौ बजे अग्रसेननगर चौक से भव्य ध्वज यात्रा निकाली गई। यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
इस ध्वज यात्रा में शामिल श्रद्धालु श्रीराम जय जय सिया राम... के जयघोष लगाते नजर आए। वहीं ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों एवं डीजे पर धार्मिक भजनों पर झुमते-गाते श्रद्धालु दिखाई दिए। ध्वज यात्रा का श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।  इस ध्वज यात्रा में झांकी वाले बालाजी विशेष रथ पर विराजमान रहे। अखण्ड राम नाम संकीर्तन 31 जनवरी शाम 6 बजे तक चलेगा।

No comments