गंगानगर की सड़कों पर छतरी लगा कर सिम बेचने वालों के तार कम्बोडिया तक जुड़े
श्रीगंगानगर की सड़कों पर छतरी लगा कर मोबाइल सिम बेचने वाले कुछ एजेंटों के तार कम्बोडिया तक जुड़े हुए हैं। यह एजेंट एक व्यक्ति के दस्तावेजों से दो सिमें जारी करके एक सिम को अन्तर्राष्ट्रीय गिरोह के जरिए कम्बोडिया में साइबर ठगों के पास पहुंचा रहे थे। श्रीगंगानगर शहर से 6 मोबाइल सिम विदेश में बैठे साइबर ठगों तक पहुंचा दी। इस तरीके से जरिए हजारों सिम जारी करके करोड़ों रुपए की साइबर ठगी की। इस गिरोह के तार श्रीगंगानगर से जुडऩे पर जोधपुर आयुक्तालय में नियुक्त हवलदार रामदयाल माली ने साइबर पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है।
साइबर मामलों को सुलझाने में एक्सपर्ट हवलदार रामदयाल माली की ओर से गिरोह में शामिल अनेक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

No comments