रेल यात्रियों को बड़ी राहत: कोटा होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन
ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। उत्तराखंड के योग नगरी ऋषिकेश से केरल के एर्नाकुलम तक एक विशेष साप्ताहिक ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन दिल्ली, मथुरा, कोटा और नागदा जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे राजस्थान सहित कुल नौ राज्यों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि वर्तमान में इस रूट पर चलने वाली नियमित ट्रेनों में 'रिग्रेटÓ जैसी स्थिति बनी हुई है।

No comments