बीकानेर में एसजेवीएन की 1000 मेगावाट सौर परियोजना पूरी तरह चालू
राजस्थान के बीकानेर जिले में एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड की 1,000 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना, जिसकी कुल लागत 5,492 करोड़ रुपये है, पूरी तरह से चालू हो गई है। ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परियोजना से उत्पादित कुल बिजली में से 500 मेगावाट बिजली राजस्थान को प्राप्त होगी, जबकि शेष 500 मेगावाट बिजली राज्य से बाहर भेजी जाएगी। इसमें 300 मेगावाट बिजली जम्मू-कश्मीर और 200 मेगावाट बिजली उत्तराखंड को आपूर्ति की जाएगी

No comments