कल्चरल एंबेसडर 'राजस्थानी मधु' पहुंचीं भारत: मोदी के सामने भजन से मिली इंटरनेशनल पहचान
जापान की कलाकार मामी सातो उर्फ राजस्थानी मधु को आरआईएफएफ 2026 की सांस्कृतिक राजदूत बनाया गया है।
31 जनवरी से 4 फरवरी तक जोधपुर में होने वाले फिल्म फेस्टिवल से पहले वह भारत पहुंच चुकी हैं और इस समय जैसलमेर में अभ्यास कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने जापान यात्रा के दौरान दी गई प्रस्तुति के बाद उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली, जिसके चलते उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

No comments