Breaking News

आरपीएससी के पूर्व सदस्य राईका बोले- मेरा करियर बेदाग


आरपीएससी के पूर्व सदस्य रामूराम राईका ने एसआई भर्ती-2021 पेपर लीक मामले में हाईकोर्ट की एकलपीठ द्वारा की गई टिप्पणियों के खिलाफ खंडपीठ में अपील दायर की है। अपील में रामूराम राईका ने कहा-ऐसी टिप्पणियों ने मेरे बेदाग करियर और प्रतिष्ठा को अनुचित रूप से धूमिल किया है। जिसके परिणामस्वरूप उन्हें गंभीर मानसिक पीड़ा, पेशेवर कलंक और उनके सम्मान को अपूरणीय क्षति पहुंची है।
उन्होंने कहा- इस मामले में मुझे केवल आरोपों के आधार पर आरोपी बनाया गया है। आरोपों की कोई स्वतंत्र पुष्टि, फोरेंसिक साक्ष्य या न्यायिक प्रमाण नहीं हैं। 

No comments