सड़क पर अचानक से आया कुत्ता:टैक्सी चालक ने लगाए ब्रेक, पीछे से टकराई टाटा हैरियर
जोधपुर के डांगियावास के पास सड़क हादसा सामने आया है। यहां लोडिंग टैक्सी ओर कार में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। हादसा कुत्ते के अचानक सड़क पर आने की वजह से हुआ।
जिसे बचाने के प्रयास में लोडिंग टैक्सी ने ब्रेक लगाए। इसी दौरान पीछे से आ रही हैरियर कार टैक्सी से टकरा गई। इसके चलते दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

No comments