Breaking News

राजस्थान में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत


राजस्थान में सक्रिय हुए नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस ने अपना घातक रूप दिखाना शुरू कर दिया है. सीकर जिले के खंडेला उपखंड स्थित श्योपुरा गांव में आज मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां 39 वर्षीय सोहनी देवी पत्नी हरिराम सुबह अपने घर का काम कर रही थीं, तभी अचानक कड़कड़ाती आसमानी बिजली उन पर आ गिरी.
बिजली गिरने से सोहनी देवी गंभीर रूप से झुलस गईं. परिजन उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जयपुर रैफर कर दिया. लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. 

No comments