Breaking News

जयपुर में सर्दी का सरप्राइज: वाहनों पर जमी बर्फ, पश्चिमी विक्षोभ और ठंडी हवाओं ने ठिठुराया


गुलाबी नगर में सर्दी ने इस बार करारा वार करते हुए सीजन में पहली बार बर्फबारी का तोहफा दिया। बीते चौबीस घंटों में जयपुर में अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
बता दें कि सुबह-सुबह गलता जी और आसपास के ऊंचाई वाले इलाकों में वाहनों, घरों और पेड़ों पर बर्फ की पतली परत जमी देखी गई। कई लोग इस दृश्य को कैमरे में कैद करने पहुंचे। बच्चों और युवाओं ने बर्फ की परत को छूकर ठंड का अलग ही आनंद लिया।

No comments