ट्रेन में भूले जेवरात भरा बैग:हेल्पलाइन पर सूचना मिलने पर लूणी जीआरपी ने ढूंढा, लाखों के जेवरात लौटाए
जोधपुर में ट्रेन में यात्रा के दौरान एक यात्री का जेवरात से भरा बैग छूट गया। इसकी सूचना उन्होंने हेल्पलाइन जरिए जीआरपी को दी। इसके बाद जीआरपी की मदद से लाखों के जेवरात को वापस लौटाया गया।
दरअसल, जोधपुर के जनता कॉलोनी निवासी विक्की तेजी और उसकी पत्नी प्रियंका गाड़ी संख्या 14707 में मूंडवा से जोधपुर के लिए बैठे थे। जोधपुर पहुंचने के बाद वे जोधपुर उतर गए लेकिन एक बैग ट्रेन में ही रह गया जिसमें जेवरात थे। इसकी सूचना उन्होंने 139 पर सूचना दी कि एक काले रंग का बैग छूट गया है।

No comments