राम मंदिर की दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव
अयोध्या में इन दिनों प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में उमड़ रही भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन को दर्शन की व्यवस्था में बदलाव करना पड़ा है। भक्तों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मंदिर प्रबंधन और जिला प्रशासन ने मिलकर नई व्यवस्थाएं लागू की हैं, ताकि दर्शन प्रक्रिया सुचारू और सुरक्षित बनी रहे।
पहले राम मंदिर के गर्भगृह में दर्शन के लिए पांच कतारें लगाई जाती थीं, लेकिन अब बढ़ती भीड़ को देखते हुए इनकी संख्या सात कर दी गई है। वहीं मुख्य प्रवेश द्वार पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नौ अलग-अलग लाइनें बनाई गई हैं।

No comments