नव वर्ष के उपलक्ष्य में दुर्गा मन्दिर में कार्यक्रम
श्रीकरणपुर में नव वर्ष के उपलक्ष्य में कस्बे के दुर्गा मन्दिर शाम को भजन संध्या हुई। इसमें मन्दिर के पुजारी रामस्वरूप शास्त्री ने मंत्रोच्चारण किया।
भजन गायक विक्की चावला व केसरी सेवा समिति केसरीसिंहपुर की भजन मण्डली के अध्यक्ष अशोक धुडिया, श्याम कुक्कड़, घनश्याम सोमानी व शेखू भवानी, दुर्गा महिला मण्डली की अध्यक्ष डिम्पल सिंगला, इंदु बंसल, सुनीता मुंजाल, शैली वाट्स, सीमा भठेजा व नीतू नागपाल ने भजन गाए। धार्मिक प्रश्नोत्तरी के विजेताओं का सम्मान भी किया गया।

No comments