सोनी अध्यक्ष व रांघेरा उपाध्यक्ष बने
रायसिंहनगर बार संघ की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को एक वर्ष के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई। आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्ष जितेंद्र सोनी को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई जबकि मनिन्द्र कुमार रांघेरा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
समारोह में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विपिन बिश्नोई मुख्य अतिथि रहे। उनके साथ एसीजेएम पवन कुमार, जेएम कनिष्का राठौर, उपखंड अधिकारी सुभाष चंद्र , एडिशनल एसपी रामेश्वर लाल और डीएसपी मदनलाल मौजूद रहे।

No comments