Breaking News

हनुमान चौहान महाराज केरुधाम आश्रम जोधपुर वाले आयेंगे


श्रीगंगानगर में नागपाल चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में श्री श्याम कथा का आयोजन 9, 10  एवं 11 जनवरी को गगन पथ स्थितअमर पैलेस में किया जाएगा। इस दौरान हनुमान चौहान महाराज केरुधाम आश्रम जोधपुर से पधारेंगे  द्वारा मोरपंख के माध्यम से नि:शुल्क दु:ख निवारण किया जाएगा। वे प्रात: 8 से दोपहर 2 बजे तक अमर पैलेस में रहेंगे। ट्रस्टी अध्यक्ष अक्षत नागपाल एवं डॉ. अश्वनी नागपाल ने बताया कि श्री श्याम कथा दोपहर 2 से सायं 5 बजे तक होगी। कथा का वाचन वृंदावन धाम से पधारे कथावाचक सत्य कृष्ण महाराज द्वारा किया जाएगा। डॉ. नागपाल बताया कि 10 जनवरी को कथा का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से पधारे अनंत गोस्वामी महाराज मुख्य सेवादार श्री बाँके बिहारी मंदिर, वृंदावन वाले मौजूद रहेंगे।

No comments