हाड़ कंपकपाने वाली सर्दी से धूप ने दिलाई राहत
श्रीगंगानगर शहर सहित आसपास के ग्रामीण अंचल मेें मौसम में आए बदलाव से घना कोहरा छाने से हाड़ कंपकपाने वाली सर्दी का असर महसूस होने लगा है। मौसम में आए बदलाव के चलते मंगलवार को सूरज की आंख-मिचौली जारी रही। दोपहर को हल्की धूप निकली, लेकिन हल्की ठण्डी हवा चलने से धूप का असर भी बेअसर रहा। हालांकि धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। दोपहर के समय लोग धूप में बैठे नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश में ठण्डा शहर श्रीगंगानगर रहा।
No comments