रायसिंहनगर में ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी, जगह-जगह जाम से जनता परेशान
रायसिंहनगर कस्बे की ट्रैफिक व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह चरमराई हुई नजर आ रही है। कस्बे के मुख्य बाजार में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य बाजार क्षेत्र में अस्थायी अतिक्रमण और दुकानों के आगे मनमाने तरीके से खड़े किए जा रहे वाहनों के कारण सडक़ें संकरी हो गई हैं।
चालक सडक़ किनारे और दुकानों के सामने बेतरतीब तरीके वाहन पार्क कर देते हैं जिससे पैदल चलने वाले राहगीरों के साथ-साथ रोड से निकलने वाले दोपहिया व चारपहिया वाहनों की आवाजाही भी बाधित होती है। लोगों ने इस अनियमितता के लिए ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

No comments