रामलीला मैदान में फैला कचरा, चारदिवारी व गेट क्षतिग्रस्त
श्रीगंगानगर शहर के ह्रदय स्थल सुखाडिय़ा सर्किल-भारत माता चौक के नजदीक स्थित रामलीला मैदान की स्थिति दयनीय बनी हुई है। यहां जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। नगर परिषद अधिकारियों द्वारा रामलीला मैदान की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों रामलीला मैदान में लगे मेल से नगर परिषद द्वारा लाखों रुपये की आमदनी की गई। मेला समाप्त होने के बाद नगर परिषद के अधिकारी इस मैदान की सफाई करवाना भूल गये। इसके चलते रामलीला मैदान में जगह-जगह कचरा फैला हुआ है।
No comments