Breaking News

बैंक खाता खुलवाने के नाम पर साइबर ठगी


रायसिंहनगर क्षेत्र में बैंक खाता व लोन दिलाने के नाम पर युवक के खाते का दुरुपयोग कर ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।  पुलिस के अनुसार किकरवाली निवासी 24 वर्षीय मुकेश ने परिवाद में बताया कि राहुल साईं, पंकज व हरजीत सिंह ने बैंक खाता खुलवाने और लोन दिलाने का झांसा दिया। आरोपियों ने कैनरा बैंक में खाता खुलवाने के नाम पर मुकेश से हस्ताक्षर व दस्तावेज लिए, पासबुक व एटीएम अपने पास रख लिए और खाते में खुद का मोबाइल नंबर दर्ज करके यूपीआई सक्रिय कर लिया। इसके बाद खाते का दुरुपयोग कर विभिन्न लोगों से ठगी की गई। परिवादी का आरोप है कि जब उसने पासबुक व एटीएम मांगे तो टालमटोल की गई। बाद में पता चला कि खाते में हुए लेन-देन की सूचनाएं आरोपियों के मोबाइल पर जा रही थीं।

No comments