बाइक चोरी की वारदातें जारी
श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय सहित जिले भर में बाइक चोरी की वारदातें लगातार जारी हैं। शहर के सेतिया फार्म और सूरतगढ़ कस्बे से एक-एक बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस के अनुसार सेतिया फार्म की गली नम्बर 3 से रितिक धींगड़ा पुत्र विजय अरोड़ा की बाइक घर के बाहर से चोरी हो गई। पुलिस ने रीतिक की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है। इधर सूरतगढ़ कस्बे के वार्ड नम्बर 37 में अजय चौहान की बाइक चोरी हो गई। बाइक घर के बाहर खड़ी थी। कुछ देर बाद देखा तो बाइक घर के बाहर से गायब थी। पुलिस ने अजय चौहान की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज किया है।

No comments