दो युवतियां, एक विवाहिता सहित पांच जने लापता
श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय व जिले के अन्य कस्बों से दो युवतियां, एक विवाहिता सहित पांच जने लापता हो गये। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर गुमशुदगी दर्ज की है।
सदर पुलिस के अनुसार राजप्रीत कॉलोनी निवासी बीस वर्षीय ओमा देवी पत्नी हेतराम भाट बिना बताये कहीं चली गई। पुलिस ने उसके पति की रिपोर्ट पर एमपीआर दर्ज की है।
कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर एरिया से 28 वर्षीय रणजीत सिंह पुत्र कल्याण सिंह लापता हो गया। वह मूल रूप से गांव 2 एनपी मुकलावा का रहने वाला था। उसकी पत्नी अमनदीप कौर ने गुमशुदगी दर्ज करवाई है।
हिन्दुमलकोट पुलिस ने बताया कि गांव 5 पी बड़ी कोनी से मनीषा पुत्री साहबराम बिना बताये कहीं चली गई। पुलिस ने उसके पिता साहबराम की रिपोर्ट पर गुमशुदगी दर्ज की है।

No comments