आवारा श्वानों के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
श्रीगंगानगर शहर में लगातार बढ़ते आवारा कुत्तों के हमलों और आमजन में फैलते भय के माहौल के खिलाफ मंगलवार को विभिन्न व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों ने कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया तथा जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया।
इससे पहले सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों के साथ बड़ी संख्या में जागरूक नागरिक एकजुट होकर विनोबा बस्ती स्थित दुर्गा मंदिर में एकत्र हुए और वहां से जिला कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन करते हुए पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन से आवारा श्वानों की समस्या से निजात दिलाने के और आवारा श्वानों की निरंतर बढती संख्या पर नियंत्रण करने के लिए ठोस कार्रवाई की मांग की।
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे लायन विनोद कुमार सेठी, संयुक्त व्यापार मण्डल अध्यक्ष तरसेम गुप्ता सहित अन्य व्यापारी नेताओं ने प्रशासन को चेताया कि यदि उक्त समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
No comments