Breaking News

तिलकूट चौथ का व्रत आज, चंद्र दर्शन के बाद होगा पारण


श्रीगंगानगर में आज तिलकूट चौथ का व्रत श्रद्धा व पारंपरिक आस्था के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर महिलाओं ने प्रात: स्नान कर व्रत का संकल्प लिया और दिनभर उपवास रखकर परिवार की सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की।
व्रत में तिल, गुड़ व तिलकूट से बने पकवानों का विशेष महत्व रहा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महिलाएं चंद्र दर्शन के बाद ही व्रत का पारण करती हैं। आज चंद्रोदय रात्रि लगभग 9 बजे होगा, जिसके बाद महिलाएं चंद्रमा को अघ्र्य अर्पित कर भोजन ग्रहण करेंगी।

No comments