फैक्ट्री से तीन बार नरमा चोरी
श्रीगंगानगर के चूनावढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के गांव महियांवाली क्षेत्र स्थित एक कॉटन फैक्ट्री से नरमा चोरी की तीन बार वारदात हो गई। तीसरी बार चोरी होने का पता चलने पर मालिक ने मौके पर पहुंच कर पीछा किया तो चोर पत्थर बरसाते हुए फरार हो गये।
पुलिस के अनुसार श्रीगंगानगर के प्रेमनगर निवासी अशोक छाबड़ा ने रिपोर्ट दी कि उनकी लॉर्ड कृष्णा एग्रो इंडस्ट्रीज नामक फैक्ट्री सूरतगढ़ रोड पर हिन्द नर्सरी के सामने स्थित है, जहां नरमा की जिनिंग व प्रेसिंग का कार्य होता है।
पुलिस के पहुंचने से पहले ही चोर वाहन लेकर फरार हो गए। पीडि़त पक्ष ने सूरतगढ़ नाके से आगे गणेशगढ़ के पास तक चोरों का पीछा किया।

No comments