पशु से बाइक टकराने पर चालक की मौत
श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव कूपली के निकट बाइक के पशु से टकराने पर चालक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक बीस वर्षीय मनप्रीत सिंह पुत्र कौर सिंह निवासी चक 2जेएसएम घड़साना था। पुलिस ने मृतक के भाई गुरभेज सिंह की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल मनप्रीत सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

No comments