Breaking News

स्वर्णकार की दुकान से चांदी-सोना व नकदी चोरी


पीलीबंगा शहर के नेहरू धर्मशाला रोड स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर सोना-चांदी व नगदी चोरी करके ले गये। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर 19 मंडी पीलीबंगा निवासी दुकानदार बालकृष्ण सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी दीप ज्वेलर्स नाम से दुकान नेहरू धर्मशाला रोड पर स्थित है। 24 दिसंबर 2025 की देर रात अज्ञात चोर दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और दुकान में रखी पेटी का ताला भी तोड़ दिया। चोर पेटी में रखे करीब दो किलो नई-पुरानी चांदी के जेवरात, लगभग 5 हजार रुपये नकद तथा पुखराज नग जड़ी दो सोने की अंगूठियां चोरी कर ले गए। 

No comments