कार की टक्कर से बाइक सवार घायल, चालक फरार
श्रीगंगानगर शहर के सुखाडिय़ा सर्किल के पास हिट एंड रन की घटना में एक बाइक सवार घायल हो गया। इस संबंध में पीडि़त की रिपोर्ट पर पुलिस थाना कोतवाली में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार गांधी बस्ती निवासी कैलाशदीप बंसल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 3 जनवरी की सुबह करीब 9.15 बजे वह अपने कर्मचारी खुशप्रीत के साथ बाइक पर सवार होकर अपने कार्यस्थल रीको जा रहे थे। रामलीला ग्राउंड सुखाडिय़ा सर्किल के पास पहुंचे, पीछे से तेज गति से आ रही एक ऑल्टो कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों नीचे गिर गए और उन्हें चोटें आईं। कार चालक मौके पर रुके बिना तेज गति से वाहन लेकर भाग गया।

No comments