Breaking News

ट्रेफिक पुलिस ने रविन्द्र पथ से सड़क किनारे रख सामान व रेहडिय़ों को हटवाया


श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था  को सुधारने की कवायद यातयात पुलिस ने शुरू कर रखी है इसके चलते शुक्रवार दोपहर को यातायात पुलिस थाना प्रभारी श्रीमती राजेश ने यातायात व्यवस्था में बाधित बने रविन्द्र पथ सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा रखा सामान और स्टेंडिंग बोर्ड को हटवाया। 
इस दौरान यातायात पुलिस कर्मियों ने दुकानदारों से अपना सामान दुकान के अन्दर रखने तथा सड़क किनारे स्टेंडिंग बोर्ड नहीं रखने के लिए समझाईश की।

No comments