बुजुर्ग का एटीएम बदल कर 40 हजार की ठगी
भादरा में एटीएम से रुपये निकलवाने में मदद के बहाने एक बुजुर्ग से 40 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। अज्ञात युवक ने पीडि़त का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से चार बार में दस-दस हजार रुपये निकाल लिए। पीडि़त की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गुंजासरी निवासी 65 वर्षीय भीवांराम पुत्र देईराम मेघवाल ने रिपोर्ट दी कि वह गत 16 नवंबर को निजी कार्य से भादरा आए थे। एटीएम से रुपये निकालने में असमर्थ होने पर वहां मौजूद एक अज्ञात युवक से मदद मांगी।

No comments