Breaking News

फूल वाले की बाइक चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार


श्रीगंगानगर शहर के भगत सिंह चौक पर फूल बेचने वाले एक व्यक्ति की बाइक चोरी करने वाले युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार बाइक चोरी करने के आरोप में केसरीसिंहपुर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव जवाईवाला निवासी 38 वर्षीय अमृतपाल सिंह उर्फ रिंकू पुत्र मोदन सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना को लेकर सम्पत बस्ती निवासी मिन्टू पुत्र जगदीश मेघवाल ने मुकदमा दर्ज करवाया था कि भगत सिंह चौक से उसकी बाइक अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया। 

No comments