स्लीपर बस की टक्कर से कार सवार दो शिक्षक गंभीर घायल
सूरतगढ़ में एनएच-62 पर राजपुरा पिपेरन के पास गलत साइड से आ रही जैन स्लीपर बस ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दो शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए श्रीगंगानगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सिटी पुलिस के अनुसार पीलीबंगा पुलिस थाना क्षेत्र के गंाव डिंगवाला निवासी 46 वर्षीय जोगेन्द्र सिंह चौहान ने रिपोर्ट दी कि सुबह करीब 7:25 बजे अपनी टाटा पंच कार से डिंगवाला से जैतपुर राजकीय विद्यालय जा रहे थे। रास्ते में सूरतगढ़ के विजय सिंह भी उनके साथ कार में सवार हो गए। जब कार एनएच-62 पर राजपुरा पिपेरन स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तभी सामने से गलत दिशा में आ रही जैन स्लीपर बस ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

No comments