Breaking News

हनीट्रेप के मामले में लिव एंड रिलेशन में रहने वाली युवती व उसका साथी गिरफ्तार


श्रीगंगानगर में गत वर्ष फरवरी में पुरानी आबादी के रवि चौक के निकट किराये के मकान में एक युवक को हनीट्रेप में फंसाने के मामले में पुलिस ने एक महिला व उसके साथी को गिरफ्तार किया है। दोनों लिव एंड रिलेशनशिप में रहते थे। इस गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
जांच अधिकारी डीवाईएसपी विष्णु खत्री ने बताया कि इस  प्रकरण में नीतू ओड राजपूत पुत्री बनवारीलाल निवासी मगलूना नेछवा सीकर हाल किरायेदार लालचंद हाउसिंग बोर्ड हनुमानगढ़ जंक्शन व इसके साथ लिव में रहने वाले 25 वर्षीय सुधीर जाट पुत्र साहबराम जाट निवासी शेरेकां टिब्बी हाउसिंग बोर्ड जंक्शन को गिरफ्तार किया गया है।

No comments