Breaking News

पिस्टल की नोक पर पुलिस कर्मियों को लूटने वाले तीन युवक प्रोडक्शन पर गिरफ्तार


सादुलशहर में गत वर्ष 21 दिसम्बर की रात को पिस्टल की नोक पर पुलिस कर्मियों को लूटने के आरोप में तीन आरोपियों को फिर से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपियों को श्रीगंगानगर केन्द्रीय कारागृह में न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। इस वारदात में एक महिला भी शामिल थी।
थाना प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि कांस्टेबल गुरचरण सिंह निवासी धौलीपाल, जिला हनुमानगढ़ ने मुकदमा दर्ज करवाया था कि बीती 21 दिसंबर की रात कांस्टेबल रमेश कुमार के साथ सादा वर्दी में सूचना संकलन के लिए रवाना हुए थे। दोनों को अबोहर-हनुमानगढ़ स्टेट हाईवे पर खैरुवाला टोल प्लाजा के पास चल रहे एक औद्योगिक इकाई के विरोध प्रदर्शन से जुड़ी गोपनीय जानकारी जुटाने के निर्देश मिलतेेेेे हुए थे। 

No comments