सुलभ कॉम्पलेक्स की निकासी व्यवस्था नहीं, इसलिए नहीं हो रहा टेंडर
श्रीगंगानगर के रोडवेज बस स्टैंड स्थित इंदिरा रसोई के पास बना सुलभ कॉम्पलेक्स नए वर्ष में 1 जनवरी से बंद है। इससे हजारों यात्रियों को परेशानी हो रही है। इस कॉम्पलेक्स को लेकर सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि इसकी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। यही वजह है कि कोई भी ठेकेदार इसे ठेके पर लेने में रुचि नहीं ले रहा है।
इस कॉम्पलेक्स की टेंडर अवधि 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो गई थी, इसके बाद से नया ठेका नहीं होने के कारण यह बंद है। हालांकि नवंबर में रोडवेज प्रशासन ने इसको ठेके पर देने के लिए टेंडर निकाला था, लेकिन किसी भी ठेकेदार फर्म ने रुचि नहीं ली और यह टेंडर नहीं हो पाया।

No comments